Share

करीना और सैफ के बेटे के असली नाम ने सबको चौंका दिया है

by Asad Shaikh · August 10, 2021

करीना कपूर खान बॉलीवुड में एक स्थापित नाम हैं।अपनी अदाकारी से लेकर ग्लैमर के जलवे वो हमेशा बिखेरे रखती हैं। लेकिन फिलहाल वो इन ज़िम्मेदारियों से बहुत दूर सबसे बड़ी जिम्मेदारी यानी माँ होने के एहसास को जी रही हैं। ये एहसास उन्हें बीती फरवरी में हासिल हुआ है,उन्होंने फरवरी 2021 के महीने में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

लेकिन अभी तक बेबी का फोटो किसी ने देखा नही है, क्योंकि उसके मां बाप ऐसा चाहते नहीं हैं,लेकिन सैफ अली खान और करीना के दूसरे बेटे ( Kareen and saif ali Khan’s Son) का नाम क्या है ये सवाल भी सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा था,तभी बेबी के नाना यानी रणधीर कपूर ने बेबी का नाम “ज़ेह” बताया था,
लेकिन अब ये मालूम चला है कि उनके बेटे का नाम ज़ह नही है,
बल्कि ये है।

ये है “तैमूर” के भाई का नाम,ऐसे हुआ है खुलासा

तैमूर अली खान के भाई का नाम सैफ अली खान और करीना ने “जहांगीर” (Jahangeer) रखा है। इस बात का खुलासा करीना ने अपनी किताब में दिया है ये किताब करीना ने अपने प्रेगनेंसी के एकपिरियन्स को शेयर करते हुए लिखी थी। और इसे उन्होंने खुद ही सभी लोगों के साथ और अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था।

अब जब से ये नाम सामने आया है तब से अलग अलग तरह के सवाल और memes शेयर करते हुए अपने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं,जिसमें कुछ पॉज़िटिव हैं और कुछ निगेटिव भी हैं। हालांकि गौर करने की बात ये है कि अभी तक बेबी के नाम पर पापा या मम्मी का कोई कमेंट नहीं आया है ।

पहले भी हुआ है विवाद

करीना कपूर के पहले बेटे “तैमूर” के नाम को लेकर भी बड़ा विवाद हो चुका है,जब 2016 में तैमूर (Taimoor) की पैदाइश पर ये बात सामने आई थी करीना और सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है तो अच्छा भला विवाद पैदा हो गया था क्यूंकि उस नाम को “तैमूर लंग” से मिलाया जा रहा था और इसलिए ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर खूब विवाद हो रहा था।

वहीं जब इस दम्पत्ति के दूसरे बेटे की पैदाइश हुई थी तब से लेकर अब तक भी सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग अलग तरह से बेबी के नाम को पूछना शुरू किया था। लेकिन तब “ज़ह” नाम सामने आया था। लेकिन अब पता ये चल रहा है कि जहाँगीर में “ज़ह” को इस्तेमाल किया जा रहा था।

“तैमूर लंग” और जहाँगीर कौन थे ?

तैमूरलंग को इतिहास में ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के क्षेत्र में शासक के तौर 14वीं सदी के अंत तक जाना जाता था। ये विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य पर राज करने वाले “चंगेज़ खान” का वंशज था।

लोदी सल्तनत के दौरान इसने 1398 में भारत की लोधी सल्तनत पर हमला किया था। बनी बनाई सल्तनत को इसने हिला कर रख दिया था। गौर करने की बात ये है कि इसका एक पैर खराब था इसलिए इसके नाम के आखिर में “लंग” इस्तेमाल होता था।

वहीं “जहाँगीर” मुग़ल सल्तनत का बादशाह था, ये बादशाह अकबर का पुत्र हुमायूं बादशाह का पौता और मुग़ल सल्तनत के संस्थापक बाबर का प्रपौत्र था। इसे अपने दिलचस्प शौक के लिए जाने जाता था,जिसमें से एक चित्रकारी और दूसरा संगीत को पसन्द करना था।

हैरानी की बात ये है कि जहाँगीर और तैमूर लंग दोनों ही एक तरह से एक दूसरे के वंशज ही हैं। क्यूंकि दोनों ही परिवार का रिश्ता मंगोलिया के शासक चंगेज़ खान से मिलता है।

Browse

You may also like