Share

महिलाओं को मुफ्त सेवा देकर कोंग्रेस जीत लेगी चुनाव ?

by Sushma Tomar · November 1, 2021

यूपी में चुनावो से पहले अब कोंग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। रविवार (31 अक्टूबर) को कोंग्रेस महासचिव और यूपी में कोंग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोंग्रेस प्रतिज्ञा रैली (congress pratigya raili) की। रैली गोरखपुर में आयोजित की गई थी।

जिसकी तस्वीरे अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने “जनता की हुंकार, परिवर्तन की बयार” लिखा। वहीं एक दिन बाद सोशल मीडिया पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए घोषणापत्र ( manifesto) जारी किया। इसमें महिलाओं को प्रदेश में मुफ्त बस सेवा, सालाना 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, छात्राओं के लिए स्कूटी और 1 हज़ार तक विधवा पेंशन देने की बात घोषणा की।

महिलाओ के लिए प्रियंका का manifesto :

घोषणा पत्र में प्रियंका ने कहा, उत्तर प्रदेश की मेरी बहनों आपका हर दिन संघर्ष वाला है, जिसे समझते हुए कोंग्रेस पार्टी ने आपके लिए अलग से एक घोषणा पत्र जारी किया है। यूपी में कोंग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 3 भरे हुए गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा होगी। छात्राओं को स्कूटी और स्मार्ट फ़ोन मिलेगा। 

यूपी में हर महीने 1 हज़ार रुपए विधवा पेंशन दी जाएगी। आंगनवाड़ी कर्मचारियों को माह में 10 हज़ार भत्ता मिलेगा। वहीं सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार महिलाओं को 40 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

10 लाख तक मुफ़्त इलाज और आर्थिक मदद का ऐलान :

UP में कोंग्रेस पार्टी महिलाओ को 40 % टिकट देने और छात्रों को स्कूटी देने के अलावा, UP में 75 दक्षता स्कूल भी खोलेगी। ये स्कूल उत्तर प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर खोले जाएंगे। यूपी के आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए कोंग्रेस ने हर परिवार को 25 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।


प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा कि, भाजपा की राजनीति जनता को पीड़ा देने और जनता पर प्रहार करने की राजनीति है। कांग्रेस पार्टी ने उप्र की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। 20 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों का कर्ज माफ, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400 के साथ साथ यूपी में जनता को 10 लाख तक मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

Browse

You may also like