0

एक ऑडीयो क्लिप से कर्नाटक की सियासत एक बार फिर गरमा गई है

Share
Avatar

कर्नाटक की सियासत में एक ऑडिओ क्लिप ने भूँचाल ला दिया है, इस क्लिप में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदुरप्पा की आवाज़ को सुना जा सकता है। कन्नड़ भाषा के इस आडिओ में येदुरप्पा ये कहते सुनाई दे रहे हैं, कि मुंबई की एक होटल में पार्टी आलाकमान अर्थात अमित शाह की मर्ज़ी से जीडीएस और कांग्रेस के बागी विधायकों कि रखा गया था।
7 मिनट की इस क्लिप में भाजपा नेता येदुरप्पा अपनी पार्टी के नेताओं से कह रहे हैं कि कोई भी मेरी सरकार को मजबूत करने का काम नहीं कर रहा है. साथ ही उन्हे ये भी कहते सुना जा सकता है, कि ये सरकार हम लोगों को विधानसभा से निष्काषित विधायकों ने तोहफे में दी है. साथ ही उन्होंने बागी विधायकों के बारे में कहा कि उन्हे मुंबई में पार्टी आलाकमान की इजाज़त से ही ढाई महीने तक रखा गया.
इस क्लिप के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस और जेडीएस को भाजपा पर हावी होने का मौका मिल गया है, क्योंकि भाजपा शुरू से ही कुमारास्वामी सरकार को गिराने की किसी भी साजिश में शामिल होने से इंकार करती आई है।
इस क्लिप के आने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने ट्वीट किया है – ”बीएस येदियुरप्पा ने फिर अपने ऑपरेशन कमल और अनैतिक रूप से कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से खुलासा किया है कि अमित शाह ने मुंबई में 2.5 महीने के लिए दलबदलुओं को रखा था. क्या इससे भी बड़े प्रमाण की जरूरत है कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे बीजेपी मास्टरमाइंड है.”