ठंड से कांप रहा है उत्तर भारत..

Share
Sushma Tomar

नए साल की शुरुआत में ही उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने जनवरी के शुरुआती हफ़्ते में यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान और गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 7 जनवरी के बीच न केवल तापमान में गिरावट होगी बल्कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फ बारी और बारिश होने की भी आशंका है। वहीं अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना हैं।

ठंड से UP का बुरा हाल :

यूपी में चुनावी सरगर्मी हैं लेकिन कड़ाके की सर्दी भी। रविवार ( 2 december) को यूपी के कानपुर (kanapur), मुरादाबाद (muradabad) और प्रयागराज (pryagraaj) समेत कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जनवरी के बीच मध्यम से तेज़ बारिश होने के संकेत है।


सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाप ताप रहें हैं। वहीं कोहरे के कारण विज़िबिलिटी कम है जिसके चलते वाहन चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। ANI को एक वाहन चालक ने बताया, “कोहरे के कारण विज़िबिलिटी नहीं है, और सड़कों पर गढ्ढे हैं। हम धीमी गति से गाड़ी चलाते हैं और बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहें हैं।”

बढ़ती ठंड से परेशानियों का सामना कर रहे एक कानपुर निवासी ने कहा, ” ठंड बहुत ज्यादा है, ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और बोरियां लाकर जलाते हैं और आग तापते हैं, बहुत दिक्कत हो रही है।”


कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे :

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर (jammu & kashmir) में तापमान में अधिक गिरावट होगी, वहीं ऊँचे स्थानों पर हिमपात और बर्फबारी होने की भी संभावना हैं। कश्मीर में तामपान शून्य से नीचे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर (shrinagar) का तापमान -3 डिग्री था जो शनिवार को 2.4 डिग्री हो गया। गुलमर्ग (gulmarg) में शनिवार को ये तापमान -6 डिग्री था, वहीं रविवार को ये -9 हो गया। पहलगाम (pahalagam) में तापमान 6.1 डिग्री रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग (kokarnaag) में भी तापमान -3 डिग्री मापा गया वहीं कुपवाड़ा (kupvada) का भी हाल यही रहा।


NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के रिक्शाचालकों को भी ठंड और नाईट कर्फ़्यू की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। नाईट कर्फ़्यू की वजह से सुबह पर्याप्त सवारी नहीं मिल रही है। वहीं खुद को गर्म रखने के लिए रिक्शा चालक अलाप तापते नज़र आ रहे हैं।