Share

मीडिया और पत्रकारों को साध रहा संघ

by Syed Asif Ali · June 4, 2018

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने करीब सालभर से छवि सुधारने की मुहिम छेड़ रखी है। इस दौरान 10 हजार पत्रकारों सहित 40 हजार प्रोफेशनल्स से संपर्क किया गया। संघ से रूबरू करवाने के लिए सात प्रांतों में 540 पत्रकारों के साथ बैठकें की गईं।
वहीं, संघ के बारे में पॉजीटिव रिपोर्ट छापने वाले 1300 पत्रकारों को सम्मानित भी किया। यह खुलासा संघ की अंदरूनी रिपोर्ट में हुआ है।
संघ आमतौर पर ऐसी गतिविधियां संचालित करता रहता है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर पहली बार हुई हैं। संघ की रिपोर्ट के अनुसार नए लोग साथ जोड़ने के लिए संघ ने 180 सर्किलों के 382 ब्लॉक में 4 लाख परिवारों से संपर्क साधा।
युवाओं को साथ जोड़ने के लिए मध्य भारत के 27 जिलों में 112 कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों में 11 हजार से अधिक छात्रों से मुलाकात की गई। वहीं, संघ से जुड़े पत्र गांव-गांव ले जाने वाले 570 डाकिए भी सम्मानित किए गए।

Browse

You may also like