Share

चंडीगढ़ में एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रैंड पत्रलेखा संग रचाई शादी

by Sushma Tomar · November 16, 2021

 

लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्टर राजकुमार राव (rajkumar rao) और उनकी गर्लफ्रैंड पत्रलेखा पॉल (girlfriend patralekha poul) शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोमवार 15 नवबंर को चंडीगढ़ (chandigarh) में दोनों ने धूम धाम से शादी रचाई, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फरा खान और अन्य सितारों ने उनकी शादी में शिरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे।

 

             तस्वीर : ट्विटर

पत्रलेखा शिलांग की रहने वाली है और एक मॉडल हैं। वो कई विज्ञापनों में नज़र आ चुकी है और 2016 में हंसल मेहता की फ़िल्म “सिटीलाइट” से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। इस फ़िल्म में उनके को एक्टर राजकुमार राव ही थी। इसके अलावा पत्रलेखा फ़िल्म “नानू की जानू” , “बदनाम गली” और “लव गेम्स” जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

 

फ़िल्म सिटीलाइट के एक सीन में एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा (तस्वीर : वनइंडिया हिंदी)

बात करें राजकुमार राओ की तो उन्होंने साल 2010 में फ़िल्म “लव सैक्स और धोका” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, तलाश, काई पो चे, सिटीलाइट, क्वीन, अलीगढ़, ट्रेप्ड, बरेली की बर्फी, न्यूटन, रूही, स्त्री, शादी में ज़रूर आना जैसी फिल्मों से दर्शको और फेन्स के बीच ऊनी अलग ही जगह बनाई है। उनकी अपकमिंग फिल्म में “हम दो हमारे दो” और “बधाई दो” शामिल हैं।


One इंडिया हिंदी ने लिखा है कि राजकुमार राव, पत्रलेखा से एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों रिलेशन 7 साल चला, दोनों अपने प्यार का इज़हार ओहल ही जगजाहिर कर चुके थे। और अब शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। पत्रलेखा एक मॉडल है और अपने बोल्ड और किलयर लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। हालांकि, शादी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर पत्रलेखा को काफी सर्च किया जा रहा है।

            तस्वीर : ट्विटर


बता दें कि दोनों की शादी जय पुर में होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन दोनों ने चंडीगढ़ में एक रॉयल वैडिंग की। एक तरफ राजकुमार राव सफेद शेरवानी में बहुत खुश देख रहब थे, वहीं रॉयल लाल लहंगे में पत्रलेखा भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। शादी से पहले एक प्री वैडिंग पार्टी की गई थी जिसमे दोनों ने वाईट ड्रेस पहनी थी। पार्टी में दोनों ने अपने घुटनों पर बैठकर इंगेजमेंट रिंग एक्सचेंज की थी।



Browse

You may also like