Share

आगरा के बाद अब मध्यप्रदेश में बना प्यार का प्रतीक “ताजमहल”

by Sushma Tomar · November 24, 2021

 

अगर आप यह जानते हैं कि मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेग़म मुमताज़ की याद में प्रेम का प्रतीक ताजमहल बनवाया था। और वो ताजमहल UP के शहर आगरा में हैं। तो आप सही हैं। लेकिन आपको ये भी मालूम होना चाहिए कि अब मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भी एक ताजमहल है और वो भी प्यार का प्रतीक ही है।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बना ताजमहल (तस्वीर : BBC)


दरअसल, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले एक शख्स आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को तोहफ़े में ताजमहल जैसा घर बनवाकर दिया है। उनका कहना है कि मेरी मुमताज़ अभी ज़िंदा है और मैंने ये ताजमहल उसी को गिफ्ट किया है। ये असली ताजमहल का एक तिहाई है, यानी अगर असली ताजमहल की मीनार अगर 40 मीटर ऊची है तो इस ताजमहल की मीनार 40 फुट ऊंची हैं।

तस्वीर : BBC

 

हालांकि, ताजमहल जैसे इस घर का सिर्फ बाहर का स्वरूप ही ताजमहल जैसा है। अंदर से ये किसी आलीशान विला जैसा दिखता है। घर के मालिक आनंद प्रकाश चौकसे ने BBC को बताया कि घर के अंदर 4 कमरे हैं, एक किचन, एक डाइनिंग रूम और एक मेडीटेशन के लिए कमरा है।

तस्वीर : BBC


आनंद प्रकाश चौकसे का कहना है कि दुनिया में प्यार की कमी है और ताजमहल उसी प्रेम का प्रतीक है। बुरहानपुर में बहुत से स्टूडेंट घूमने आते हैं लेकिन वो यहाँ की ख़ासियत नहीं जानते, इसलिये आनंद ने अपने घर को ही ताजमहल जैसा बनवा लिया ताकि लोग यहां की खूबसूरती को जान सके।

वो कहते हैं यहाँ बहुत से ऐसे लोग हैं जो आगरा जाकर ताजमहल नहीं देख पाए, तो वो यहाँ आकर खुश हो जाते हैं। वहीं बहुत से लोग अपनी प्री वैडिंग शूट करने के लिए भी यहां आते हैं।



Browse

You may also like