सोशल मीडिया ( social media0 पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो MP का है, जिसमे DSP संतोष कुमार ( santosh patel ) अपनी नई नवेली दुल्हन को साइकिल पर सवार कर अपने घर ले आए। सन्तोष मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के हैं जिनकी दिसंबर महीने की शुरुआत में शादी हुई है।
पत्नी को देवी देवताओं का पूजन करने के लिए DSP संतोष पटेल साइकिल पर चले। किसी ने उस दौरान वीडियो बनाया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। सिर्फ वायरल ही नहीं लोगो को उनकी ये सादगी भी काफ़ी पसन्द आ रही है।
भारतीय परंपरा से की शादी :
मीडिया में वायरल हो रहे फ़ोटो के आधार पर कहना गलत नहीं हैं कि DSP सन्तोष पटेल ने अपनी शादी में भारतीय परम्पराओ का खासा ध्यान रखा हैं। वहीं इतने बड़े पद पर आसीन होने के बाद भी सादगी का संदेश दिया हैं। सन्तोष ने शादी में बुंदेली परम्पराओं को
जीवित रखा।

हिन्दू संस्कृति के अनुसार अपने सर पर खजूर के पत्तो का मोर रखा वहीं तस्वीरों में उनकी नई नवेली दुल्हन भी सीधे पल्लू की साड़ी में दिख रही हैं। DSP संतोष का मानना हैं कि, ” संस्कृत और संस्कृति पर कायम रहना चाहिए”
लोगो के बीच हो रही है चर्चा :
इस बीच सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक रूप से DSP के काम की चर्चा हो रही है। जहाँ एक शादी को, दो परिवारों के मिलन, खुशी और मिलने जुलने के तौर पर देखा जाता है। वहीं DSP की ये शादी लोगो के लिए चर्चा का विषय बन गयी हैं। आधुनिकता के दौर में सादगी और रीति रिवाजों से की गई ये शादी एक प्रतीक बन गयी है। बता दें कि सन्तोष पटेल मूल रूप से पन्ना जिले के अजयगढ़ में देव गांव के रहने वाले नहीं। वहीं उनकी शादी चंदला के गहरावन गांव की रोशनी से हुई हैं।
दुल्हन को साइकिल पर ले जाने का वीडियो वायरल :
DSP की शादी की जितनी चर्चा हो रही है उससे ज़्यादा उनके साइकिल पर दुल्हन को ले जाने वाली वीडियो की चर्चा हो रही हैं। जनकारी के मुताबिक, DSP संतोष अपनी पत्नी को शादी के बाद होने वाली देवी देवताओं की पूजा के लिए पत्नी रोशनी को साइकिल पर बैठकर चल दिए। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगो ने वीडियो बनाई वहीं घर परिवार के लोग हैरान दिखे।

पर्यावरण पर भी दिया ध्यान :
हिंदुस्तान लाइव के मुताबिक, सन्तोष पटेल के शादी में सबकुछ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और सादगी से किया गया। जैसे टेंट की जगह प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग किया गया। इसके सन्दर्भ में DSP सन्तोष पटेल ने अपने फ़ेसबूक पर लिखा,
” जहन जैसी ज़रूरत हो वहां वैसे होना इंसान की फितरत में होना चाहिए। पुरखो को याद करना और पूजना बहुत अनिवार्य होता है। क्योंकि वो हुए इसलिए हम हैं और हम हैं तो उनका भी वजूद होना चाहिए। देशी शादी, देशी परम्पराए। देशी स्माइल के लिए देशी स्टाइल। पर्यवरण प्रदूषण मुक्त वाहन से दादा, दादी के चबूतरे पर पूजन के लिए सपरिवार आशीर्वाद लेने गए।”
इस पर MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वही DSP संतोष पटेल की तारीफ की।
Comments are closed.