0

संघ से जुड़े और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सर सजा गुजरात का ताज , मत्रिमंडल में सिर्फ एक दलित

Share
Avatar

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेता और संघ के विश्वसनीय विजय रूपाणी ने आज राज्य के 16 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। महात्मा मंदिर में आयोजित समारोह में राज्यपाल ओपी कोहली ने रूपाणी के अलावा उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल तथा कैबिनेट स्तर के सात अन्य मंत्रियों और राज्य स्तर के 16 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इनमें कुल मिलाकर राज्य मंत्री के रूप में केवल एक ही महिला मंत्री को शामिल किया गया है।
पूर्ववर्ती श्रीमती आनंदीबेन पटेल सरकार में कैबिनेट स्तर के तीन दिग्गज मंत्रियों ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, वन मंत्री मंगुभाई पटेल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रमनलाल वोरा को नये कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा आनंदीबेन राज्य स्तर के छह मंत्रियों के भी पत्ते काट दिये गये हैं, जिनमें पूर्व गृह राज्य मंत्री रजनी पटेल का भी नाम शामिल है। दो पूर्व राज्य मंत्रियों को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया है जबकि कैबिनेट में पूर्ववर्ती विधानसभा अध्यक्ष गणपत वसावा और उपाध्यक्ष आत्माराम परमार के अलावा नये चेहरे के रूप में चिमन सापरिया को भी शामिल किया गया है। राज्य मंत्री के तौर पर आठ नये चेहरों को भी स्थान दिया गया है।
नए मंत्रिमंसल में सिर्फ एक दलित चेहरे को जगह दी गई, ज्ञात हो की आनंदी बेन पटेल के स्तीफे की मुख्य वजह दलित आन्दोलन ही है|