Share

ट्विट्टर पर क्यों ट्रेंड हुआ #BJPdisrespectsGujarat

by Team TH · December 7, 2017

चुनावी माहौल में ट्विटर में #BJPdisrespectsGujarat ट्रेंड हो रहा है, दरअसल भाजपा ने गुजरात में कोई मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है. इसी पर भाजपा को निशाने में लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, कि “भाजपा ने गुजरात के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अपमान दिखाया है। चुनाव अभियान समाप्त हो गया है और अभी भी लोगों के लिए एक घोषणा पत्र तक का कोई जिक्र नहीं है, गुजरात के भविष्य के लिए कोई आईडिया और कोई योजना नहीं।
देखें राहुल गांधी का ट्वीट –

इस ट्वीट के रिप्लाई में कांग्रेस की सोशल मीडिया नेशनल कोऑर्डिनेटर हसीबा अमीन ने ट्वीट किया –

देखें इस टैग पर किये गए अन्य ट्वीट

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुनाल चौधरी ट्वीट करते है – जिन्होंने ने 22 साल की सत्ता में करने लायक कुछ नहीं किया होता वो आख़िर में आकर इसी तरह की फिजूल की बातों को मुद्दा बनाकर मतदाताओं को ठगने की चाहत रखते हैं।पर गुजरात की जनता उनका ढोंग और उनकी असलियत पहचान चुकी है।वो इस बार उनकी किसी बात में नहीं फंसने वाली। #BJPDisrespectsGujarat

सैयद मकबूल लिखते हैं, कि क्या किसी को पता है कि गुजरात के लिए भाजपा का विज़न क्या है , नहीं शायद कुछ नहीं.

टीपू नामक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट आया कि – भाजपा ने हर एक बेरोजगार युवक की अस्मिता का अपमान किया है –

https://twitter.com/RoflAkhilesh/status/938813466147807233
वहीं प्रिंस जैन नामाल ट्विट्टर हैंडल से ट्वीट आया कि – अगर विकास हुआ तो फिर जात के लोग आरक्षण क्यों मांग रहे हैं ?? #BJPDisrespectsGujarat

चेतन पाटिल कहते हैं-  मुझे लगा, बीजेपी वाले गुजरात मे गुजरात के सरकारी अस्पताल दिखाएंगे, सरकारी स्कूल दिखाएंगे, सरकारी नौकरियां दिखाएंगे, IIT शिक्षा के संस्थान दिखाएंगे विकास दिखाएंगे यह तो 22 साल के लड़के की सेक्स CD दिखा रहे हैं अच्छा यही 22 सालों का गुजरात मॉडल है क्या? #BJPDisrespectsGujarat

https://twitter.com/SafwanINC/status/938811020641910784

https://twitter.com/mDhongi/status/938814287413309440
 

Browse

You may also like