Share

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश हो रही है: डीके शिवकुमार

by Team TH · July 25, 2023

बेंगलुरु, 24 जुलाई (भाषा)। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए ‘बाहर’ साजिश रचने की बात कहने के कुछ ही घंटे बाद उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा के कुछ नेता ‘पार्टी के अन्य नेताओं’ के साथ समझौता कर रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए सिंगापुर में बैठकें होने की अफवाहों के बीच शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”भाजपा के कुछ नेता पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे यही जानकारी मिली है। वे यहां या दिल्ली में बैठक नहीं कर सकते थे। इसलिए, वहां कुछ टिकट बुकिंग चल रही है।

यह कहते हुए कि दो दुश्मन दोस्त बन रहे हैं, शिवकुमार ने संकेत दिया कि भाजपा और जद (एस) ने हाथ मिला लिया है और कहा कि वह राजनीतिक रणनीति से अवगत हैं।

उन्होंने कहा “हमें हर किसी को देखना होगा, आप जानते हैं,”।

इससे पहले संवाददाताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”हम देखेंगे। हमारे पास भी कुछ जानकारी है। यह उनकी रणनीति है। बेंगलुरु में ऐसा करने के बजाय, वे इसे बाहर कर रहे हैं।

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए कोई साजिश रची जा रही है।

राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा ने शिवकुमार के दावे का समर्थन किया। राजस्व मंत्री ने दावा किया कि भाजपा देश भर में लोगों द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने में माहिर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है।

Browse

You may also like