Share

इन 5 फिल्मों की रिलीज़ डेट हो गयी फाइनल

by Asad Shaikh · September 27, 2021

पिछले एक से डेढ़ साल में बॉलीवुड में कोरोना की वजह से सब कुछ रुका हुआ सा नज़र आ रहा है। बॉलीवुड स्टार बहुत दिनों से बस इसी कोशिश में हैं कि वो जल्द से जल्द अपनी फिल्मों को दर्शकों को पहुंचा पाएं।

लेकिन अब ये मुमकिन होने वाला है। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोले जाने का ऐलान कर दिया गया है।

जिसके बाद से ही बड़े बड़े स्टार्स की फिल्में सिनेमा में आने के लिए तैयार हो गयी हैं और उनकी रिलीज़ की तारीखों को भी फाइनल कर लिया गया।

इस स्टोरी में हम आपको आने वाले कुछ महीनों में रिलीज़ होने वाली 5 बड़ी फिल्मों के बारे में बताएंगे।

1- “बंटी और बबली-2” इस फ़िल्म का नाम सुन कर जैसा कि आप समझ ही गए होंगें की ये 2005 में आई फ़िल्म “बंटी और बबली” का रीमेक है।

इस फ़िल्म में इस बार अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान हैं। वहीं रानी मुखर्जी फिर से नज़र आने वाली हैं। ये फ़िल्म 21 नवम्बर 2021 को सिनेमा घरों में आएगी।

2- “83” (83 WC) 1983 में भारत द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप की कहानी को पर्दे पर लाने वाली फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है।
इसकी रिलीज़ डेट 25 दिसम्बर फाइनल की गई है। रणवीर सिंह इसमें कपिल देव का रोल कर रहे हैं। इस फ़िल्म का इंतज़ार बहुत अरसे से किया जा रहा है।

3- “जर्सी” ये फ़िल्म 31 दिसम्बर 2021 को रिलीज़ होकर सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाने वाली है। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर अहम रॉल निभाने वाले हैं।

शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का रॉल करते हुए नज़र आने वाले हैं। इससे पहले भी शाहिद “दिल बोले हड़िप्पा” में क्रिकेटर बन चुके हैं। इस रोल के लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है।

4- “लाल सिंह चड्ढा” वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। यानी 14 फरवरी 2022 इसकी रिलीज़ की तारीख तय हो चुकी है।

आमिर खान ने इस फ़िल्म को 100 अलग जगहों पर शूट किया है इसके कई फ़ोटो भी वायरल हुये थे। देखना ये है कि ये कितना कामयाब होने वाली है।

5- “शमशेरा” ये रनबीर कपूर की वो फ़िल्म है जिसका बहुत लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। लेकिन इसकी रीलीज़ डेट को फाइनल कर लिया गया है।

रणबीर कपूर,संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टार्स वाली ये फ़िल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है।

Browse

You may also like