Share

लता मंगेशकर के लिए दुआ मांगते नज़र आये Shahrukh Khan

by Team TH · February 7, 2022

6 फरवरी 2022 को  स्वर सम्राज्ञी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री जी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद एक युग का अंत जो गया। लताजी का 6 फ़रवरी की सुबह निधन हो गया और जब से प्रशंसक उनके खोने का शोक मना रहे हैं।

ज्ञात होकि महान गायिका का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया और उनके अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े नाम आए थे। जिसमे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान और कई अन्य बॉलीवुड सितारे, लता जी को अलविदा कहने आए थे। एक बात जिसने सबका ध्यान खींचा वह थी शाहरुख खान का उनके लिए दुआ करना।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान शिवाजी पार्क में सचिन तेंदुलकर के बगल में बैठे हैं। वीडियो में, शाहरुख फूलों का एक गुच्छा लेकर आगे आए और उन्होंने  ताबूत पर रखा । बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए घूमे, उनके पैर छुए और यहां तक ​​कि दुआ भी की। शाहरुख खान के अलावा आमिर खान, रणबीर कपूर और विद्या बालन जैसे अन्य बॉलीवुड सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे थे।

राष्ट्रीय सम्मान के साथ लता जी का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके आवास से तिरंगे में लिपटे लंबी बारात में श्मशान घाट लाया गया। उनके सभी प्रशंसक आखिरी बार बॉलीवुड की सिंगिंग आइकन को देखने के लिए सड़कों पर खड़े थे।

अपने जीवन में लता जी ने कई अवार्ड अपने नाम किये और कई कीर्तिमान स्थापित किये। लता मंगेशकर को 1990 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए, उन्हें 1969 में पद्म भूषण और 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपना कैरियर 1942 में शुरू कियबता, उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में असंख्य गाने रिकॉर्ड किए।

Browse

You may also like