इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जब सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो रास्ते में सिंधिया ने जो देखा, उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने सपने में सोचा भी नहीं होगा कि ग्वालियर के अंदर सिंधिया फ़ैमिली का ऐसा विरोध हो सकता है। जिस ग्वालियर में कभी सिंधिया राजघराने का सिक्का चला करता था, आज उसी ग्वालियर में कांग्रेस ने ऐसी भीड़ इकट्ठा की, जिसकी कल्पना कभी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नहीं की होगी। प्रदर्शन की तस्वीरें मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल व कांग्रेसी नेताओं के ट्वीटर हैंडल से शेयर की गई हैं।
https://twitter.com/INCMP/status/1297098756228182016
इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता गदगद नज़र आए, मध्यप्रदेश में सिंधिया की बगवात के बाद सरकार गिरने के बाद काँग्रेसियों के मन में एक उम्मीद की किरण जागी है। अब देखना ये है, कि क्या उपचुनाव में कांग्रेस अपना खोया हुआ क्षेत्र फिर से हासिल कर पाएगी ? क्या कांग्रेस दोबारा मध्यप्रदेश की सत्ता हासिल कर पाएगी ? अब यह तो सबैट हो गया है, कि मध्यप्रदेश में उपचुनाव की राह भाजपा के लिए आसान नहीं है। खास तौर से ग्वालियर चम्बल क्षेत्र उतना आसान नहीं है, जितना सिंधिया के भाजपा में आने से भाजपा उस क्षेत्र को आसान समझ रही थी।
Comments are closed.