Share

अपने और राज के रिश्ते की खबरों को लेकर मुनमुन ने समाज को आइना दिखा दिया….

by Heena Sen · September 13, 2021

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  की बबीता जी (Babita Ji) यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)  ने खबरों में ऐसी जगह बनाई है कि किसी न किसी वजह से उनका नाम चर्चा में रहता ही है। हाल ही में एक खबर में मुनमुन और टपू का किरदार निभाने वाले राज (Raj) के रिलेशनशिप में होने का दावा किया जा रहा था।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस खबर को खूब हवा दी गई। यही नहीं, मीम्स की दुनिया के लोगों ने भी इस खबर को जमकर भुनाया। ऐसे-ऐसे मीम्स बनाए गए, कि क्या बताएं। पर अब इस पूरे मामले पर मुनमुन दत्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए, ट्रोर्ल्स को आड़े हाथों ले लिया है। 

मुनमुन दत्ता ने पूरे मामले पर अपनी नाराज़गी जताते हुए एक पोस्ट किया है। मुनमुन ने अपने पोस्ट में कहा है कि “मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उससे ये साबित होता है कि हम तथाकथित ‘पढ़े लिखे’ होने के बाद ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है।” 

महिलाओं की उम्र पर उन्हें किया जाता है शर्मसार 

मुनमुन अपने पोस्ट में लिखती हैं कि ‘महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र को लेकर शर्मसार किया जाता है। आपके इस मजाक से किसी पर क्या बीतती है, किसी को वह प्रेरित करती है, या फिर मानसिक रूप से तोड़ देती हैं। इसकी चिंता आपको कभी नहीं हुई। मैं लोगों का पिछले 13 सालों से मनोरंजन कर रही हूं, लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने में। 

अपने पोस्ट में मुनमुन ने आगे लिखा, “तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें तो रुक कर एक बार सोचना जरूर कि तुम्हारे शब्द उसे अंत की तरफ ले जाएंगे या नहीं….आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।” लेकिन आपको बता दें कि अब मुनमुन के सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट  हटा ली है।

 

You may also like