Share

अंतरिक्ष मे जाने वाली ये महिला कौन है,जान लीजिए

by Ankit Swetav · July 11, 2021

भारत के मशहूर साइंटिस्ट और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था,”सपने वह नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वह है जो सोने नहीं देते हैं।” कहते हैं कि अगर अपने सपने के पीछे हाथ धो कर पड़ जाया जाए तो वो सच हो ही जाते हैं। ऐसा ही एक प्रसंग हाल में देखने को मिला है।

भारत की एक बेटी सिरीशा बांदला को वर्जिन गैलेक्टिक नाम के स्पेसक्राफ्ट में बैठकर अंतरिक्ष में जाने का मौका मिला है। सिरिशा कल्पना चावला के बाद भारत की दूसरी महिला होंगी जो अंतरिक्ष में अपने कदम रखेंगी। वह अरबपति रिचर्ड ब्रांसन के साथ स्पेस में जाएंगी।

कौन है सिरिशा बांदला?

34 साल की सिरिशा बांदला तत्काल में यूएस की निवासी है। उन्होंने 4 साल की छोटी सी उम्र में ही भारत छोड़ दिया था और अपने परिवार के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थी। वैसे वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई एयरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स विषय में परड्यू यूनिवर्सिटी इंडियाना से संपन्न किया है।

सिरिशा के पापा और चाचा यूएस में ही डॉक्टर हैं। उनकी दादी एक सरकारी कृषि यूनिवर्सिटी से प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद से रिटायर हैं।

बिखरे हुए सपनों को समेटा

बांदला का बचपन से ही नासा में एस्ट्रोनॉट बनने का सपना था। वह हमेशा से ही स्पेस में जाना चाहती थी। मगर जैसे जैसे वह बड़ी हुई, उन्हें पता लगा कि उनकी कमजोर आईसाइट के कारण वह नासा में नहीं जा सकती थी।

यह जानने के बाद उन्हें यह लगने लगा था कि वह स्पेस में कभी अपने कदम नहीं पाएंगी। मगर जब उन्हें वर्जिन गैलेक्टिक के बारे में पता चला, उन्होंने अपने इरादों को मजबूत किया और ठान लिया कि उन्हें स्पेस में जाना ही है। जिसके बाद उनका यह बिखरा हुआ सपना आज सच होता नजर आ रहा है। उन्होंने न केवल अपने परिवार का, बल्कि भारत देश का भी मान दुनिया भर में बढ़ाया है।

क्या है वर्जिन गैलेक्टिक और कब छुएगा यह आसमान की ऊंचाइयों को?

मशहूर अरबपति रिचर्ड ब्रांसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने एक स्पेसक्राफ्ट तैयार किया है। यह एक रॉकेट पावर्ड फ्लाइट होगी जिसका नाम कंपनी के नाम पर ही रखा गया है। इसमें कुल 6 एस्ट्रोनॉट सफर करेंगे जिनमें से एक सिरीशा भी होंगी।

वर्जिन गैलेक्टिक अपनी सफर की शुरुआत 11 जुलाई को करेगा। रिचर्ड ब्रांसन ने ट्वीट कर लिखा,”हमारी स्पेसक्राफ्ट 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से टेक ऑफ करेगी।”

कई बड़ी हस्तियां स्पेस में जाने के फिराक में

जुलाई के ही महीने में कई बड़े उद्योगपति अंतरिक्ष में सफर करने की योजना बना रहे हैं। रिचर्ड ब्रांसन के वर्जिन गैलेक्टिक के तुरंत बाद अमेजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजॉस भी अपने भाई के साथ 20 जुलाई को टेक ऑफ करेंगे। इनके स्पेसक्राफ्ट का नाम ब्लू ओरिजिन फ्लाइट है। इसके बाद एलोन मस्क की भी अपने स्पेस एक्स में टेक ऑफ करने की आशंका है।

Browse

You may also like