पहले रेप किया, फ़िर गंजा कर चप्पल की माला पहनाई और मुहँ काला कर गलियों में घुमाया:

Share
Sushma Tomar

राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा नगर इलाके में बीते बुधवार एक 20 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद लड़की को गंजा कर दिया, उसे चप्पलों की माला पहनाकर, मुहँ काला कर गलियों में परेड निकाली गई। इस बीच बड़ी संख्या में भीड़ ये कृत्य देखती रही लेकिन किसी मे भी मदद करने की हिम्मत नहीं हुई। पीड़िता का परिवार चाह कर भी कुछ नहीं कर पाया। जानकारी के मुताबिक आरोपी परिवार अपने इलाके में दबंगों की तरफ रहता है। आरोपी परिवार अवैध शराब की सप्लाई में संगलन है।

उसी भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मीडिया को बताया की करीब 11:45 पर दबंग आरोपी लड़की को खींचते हुए घर से बाहर ले आएं। मोहोल्ले में शोर शराबा हुआ तो भीड़ जमा हो गयी। घर के भीतर लड़की के साथ हैवानियत होती रही। वो मदद के लिए चीखती रही लेकिन किसी ने भी मदद नहीं कि।

पहले रेप किया, फ़िर गंजा कर चप्पल की माला पहनाई और मुहँ काला कर गलियों में घुमाया:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कड़कड़डूमा के एक घर से लड़की का जबरन अपहरण कर उसे कस्तूरबा नगर इलाके के एक घर में ले जाया गया। वहां एक ही परिवार के पुरुषों और एक नाबालिग ने लड़की का गैंगरेप किया। इस बीच आरोपी परिवार की महिलाएं, पुरुषों को उकसाती रही कि और दरिंदगी के साथ रेप करें। जानकारी है कि अपहरण के करने के बाद पहले ऑटो में लड़की के बालों को काटा गया, फिर रेप किया गया। इसके बाद कैंची और उस्तरे से लड़की को गंजा कर उसे चप्पलों की माला पहनाई और मुहँ काला कर सड़क पर परेड निकाली गयी।


इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमे देखा जा सकता है। कि, कैसे कुछ महिलाएं एक लड़की को घर से खींचते हुए सड़क पर लाती है और बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ के सामने उसकी आबरू को शर्मसार किया जाता है। उसी भीड़ से कुछ लोग हूटिंग करते है और तालियां बजाते हैं।


दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस :

मालूम हो कि जब लड़की के साथ हैवानियत की ख़बर उसके पति को हुई तो उसने सबसे पहले पुलिस को ख़बर दी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने ही आकर मौके पर लड़की को बचाया। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट कर बताया कि महिला आयोग की तरफ़ से दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया गया है। ट्वीट में स्वाति मालीवाल ने लिखा, ” कस्तूरबा नगर में 20 वर्षीय लड़की के साथ अवैध शराब बेचने वालों ने गैंगरेप किया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुहँ काला कर घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सभी आरोपियों को अरेस्ट किया जाए और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा दी जाए।”

अपने दूसरे ट्वीट में स्वाति मालीवाल (swati Maliwal) ने बताया कि, “मैं लड़की से मिली। उसने बताया कैसे 3 आदमियों ने उसके साथ गैंग रेप किया & वहाँ खड़ी औरतों ने उनको रेप करने को उकसाया। लड़की के शरीर पे अमानवीय घाव हैं। उसको गंजा & मुँह काला कर इलाक़े में घुमाया गया। अवैध शराब बेचने वालों की दबंगई बहुत बढ़ गयी है। इनपे पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए!”

एकतरफा प्यार का मामला था ?

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पीड़िता की बहन का कहना है की, पिछले साल नवंबर को दबंग परिवार के इकलौते बेटे ने पीड़िता के प्यार होने का दावा करते हुए आत्महत्या कर ली थी। उसका परिवार मेरी बहन को दोषी मानता है। ANI के हवाले से, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके से महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में 4 लोगो को गिरफ़्तार कर लिया है।


शाहदरा के पुलिस उपायुक्त R. साथियासुंदरम ने बताया कि,, ‘व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की दुर्भाग्यपूर्ण घटना शाहदरा इलाके से सामने आई है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। जांच जारी है,, पीड़िता को हर सम्भव मदद और परामर्श दिया जा रहा है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( delhi Chief minister aravind kejriwal) ने मामले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”