Share

अलपेश की हार – हाथ की भी गई और तवे की भी

by Team TH · October 25, 2019

गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले अलपेश ठाकोर उपचुनाव हार गए हैं। ज्ञात होकि अलपेश ठाकोर गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। बाद में उन्हे कांग्रेस ने संगठन में बड़े पदों से पुरुषकृत करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया था, और बिहार का प्रभारी बनाया था।
फिर भी राधानपुर सीट से विधायक चुने गए अलपेश ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके कारण राधानपुर समेत गुजरात की 6 सीटों में उपचुनाव हुए। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ हुए इन चुनावों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीनों पूर्व कांग्रेसी विधायकों ( जोकि इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे) को कांग्रेस के उम्मीदवारों के हाथ पराजय का मुंह देखना पड़ा।
इस पूरे उपचुनाव में जिस चीज की सर्वाधिक चर्चा थी, वो थी गुजरात की राधानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अलपेश ठाकोर की हार। देखिए राधानपुर विधानसभा सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले।
 
अलपेश ठाकोर की हार के बाद सोशलमीडिया में खूब मीम और चुटकुले शेयर किये। अलपेश की हार की चर्चा पर कई लोगों ने कहा – हाथ की भी गई और तवे की भी गई। वहीं कुछ लोगों ने कहा – न घर का, न घाट का। वहीं अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सोशलमीडिया में नज़र आईं।

देखें ट्विटर पर कैसी प्रतिक्रियाएं आईं

https://twitter.com/RoflHuman/status/1187553248233717761?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/hashtag/ElectionResults2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/gops33/status/1187440218594430976?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AlpeshThakor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

You may also like