Share

अभिनेता और फ़िल्म क्रिटिक केआरके मुंबई एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार

by Nalini Singh · August 30, 2022

बॉलीवुड अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान, जिन्हें केआरके के नाम से जाना जाता है को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट के बाहर गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2020 में उनके द्वारा किये गए विवादित ट्वीट का है। ऐसी ख़बर है कि केआरके को आज यानी 30 अगस्त 11 बजे बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें केआरके के साथ यह मुसीबत की कोई आम बात नहीं है क्योंकि इन विवाद और मुसीबतों से वह गुजरते रहते हैं वह हमेशा से अपने विवादित ट्वीट और बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

केआरके ने 2020 मे इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें उन्होने कहा मैं सीरियस होकर ये यह कहना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता’। उनके इस ट्वीट के बाद युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में जाकर FIR दर्ज करवाई थी।

बॉलीवुड की हर हस्ती को टारगेट करते है केआरके

केआरके हमेशा से आपने विवादित ट्वीट को लेकर सुर्खियों में नजर आते हैं। वो हमेशा से बॉलीवुड के बड़े सितारों को टारगेट करते रहे हैं। वह इन्ही विवादित बयानों की वजह से ट्रोल भी होते रहते हैं। आपको बता दें शाहरुख खान से लेकर रितिक रोशन तक की हर फिल्म पर अपनी आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए उन्हें जाना जाता है। इतना ही नही उन्होंने हाल ही के दिनों में ऋतिक रोशन और कंगना राणावत को काफी घेरा था।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी केआरके के उपर मानहानि का केस दर्ज किया हुआ था। उन्होंने सलमान खान की फिल्म राधे पर निगेटिव रिव्यू दिया था और उनपर पर्सनल कमेंट भी किए थे और इसी वजह से सलमान खान ने उन पर कानूनी कार्रवाई की थी।

पूरी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को निशाने में लेने की वजह से ही कमाल आर खान अब खुद निशाना बन गए हैं।

You may also like