Share

लव जिहाद की बात झूठी ? लड़की ने खुद बताया आखिर क्या हुआ उसके साथ

by Heena Sen · July 4, 2021

बीते दिनों सोशल मीडिया पर श्रीनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक लड़की की शादी सिख लड़के से करवाई जा रही थी। कहा जा रहा था कि लड़की को लव -जिहाद के चुंगल से छुड़ा लिया गया है। अब इस मामले में एक और नया मोड़ समाने आया है।

दरअसल, जिस लड़की को लव-जिहाद से पीड़ित बताया जा रहा था, उसने खुद सोशल मीडिया पर एक और वीडिया पोस्ट किया है। साथ ही आरोप लगाया है कि श्रीनगर में सिख लड़के से उसकी शादी ज़बरदस्ती कराई गई थी। मनमीत कौर उर्फ ज़ोया ने इस वीडियो में कहा कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनी मर्जी से कबूल किया है। उसने लव जिहाद की बातों को बेबुनियाद करार दिया है।

https://youtu.be/BQTNzYXqBfs

अपने परिवार और पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

वीडियो में ज़ोया ने यह भी कहा कि “मैंने करीब एक साल पहले ही इस्लाम कबूल कर लिया था। और अपनी मर्जी से शाहिद नज़िर भट्ट से शादी की थी। पर अब मेरे परिवार वाले और रैनावारी के एसएचओ मिलकर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं” आगे ज़ोया कहती हैं कि “अगर मुझे या मेरे पति को किसी भी तरह का नुकसान होता है, तो उसके ज़िम्मेदार मेरे माता-पिता और रैनावारी का एसएचओ होगा। मुझे कानूनी सुरक्षा की जरूरत है। वरना मैं अपनी जान दे दूंगी”

जबरन कराई गई सिख लड़के से दोबारा शादी

ज़ोया का यह वीडिया पिछली वीडियो के करीब एक हफ्ता बाद सामने आया जिसमें आरोप लगया गया था कि ज़ोया और शाहिद की शादी लव जिहाद का एक मामला है। ज़ोया ने अपनी वीडियो में बताया कि सिख समुदाय के कुछ लोगों ने जबरन उनकी दोबारा शादी करा दी थी। ज़ोया की हाल ही में सामने आई इस वीडियो पर बडगाम जिले की गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष संतपाल सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए जोया की आलोचना की है। उन्होंने ज़ोया को मानसिक रूप से अस्थिर लड़की बताया है।

26 जून को जबरन ले गए थे कुछ लोग

ज़ोया का कहना है कि 26 जून को कुछ लोग उसे जबरन श्रीनगर ले गए और पुलवामा के रहने वाले एक युवक से ज़ोया की शादी करा दी। जिसके तीन दिन बाद ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर को दिल्ली के एक सिख लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शेयर किया था। यह खुद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ प्रोटेस्ट करने श्रीनगर गए थे। साथ ही गुरूद्वारा बंगला साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए, उन्होंने सिख लड़कियों के जबरन निकाह पर तुरंत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए धन्यवाद भी कहा था।

आपको बता दें कि फिलहाल ज़ोया कहा हैं , इस बात की कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। ज़ोया की एक ही महीने में दो बार शादी हो चुकी है। उसकी शादी आधिकारिक तौर पर शाहिद से हो गई थी। इसीलिए ज़ोया की दूसरी शादी अभी भी सवालों के घेरे में है।

Browse

You may also like