0

65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, श्रीदेवी को मिला है ये आवार्ड

Share

65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. आज नई दिल्ली के शास्त्री भवन में इन पुरस्कारों की घोषणा की गयी. शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली दस सदस्यीय जूरी, जिसमें एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल रहे, उन्होंने इस बार के पुरस्कारों के लिए नाम तय किये. ये सभी पुरस्कार तीन मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों को दिल्ली में दिए जाएंगे.
भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में राजकुमार राव अभिनीत  फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया हैं. वहीं, न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड की घोषणा की गई है. इसी साल दुनिया को अलविदा कह चुकी श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ये रही पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर – ऋद्धि सेन (नगर कीर्तन)
बेस्ट एक्ट्रेस – श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट फिल्म – विलेज रॉकस्टार्स (असमिया भाषा)
दादा साहेब फाल्के – विनोद खन्ना
इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर – बाहुबली (द कन्क्लूजन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – दिव्या दत्ता (इरादा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – फहाद फाजिल (तोंडीमुथलम दृक्शयम)
बेस्ट डायरेक्टर – जयराज
बेस्ट हिंदी फिल्म – न्यूटन
बेस्ट तेलगु फिल्म – गाजी
बेस्ट लद्दाखी फिल्म – वॉकिंग विद द विंड
बेस्ट तमिल फिल्म – टू लेट
बेस्ट बंगाली फिल्म – मयूरक्षी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – हेब्बत रामाक्का
बेस्ट मलयालम फिल्म – थोंडीमुथलम दृक्शियम
बेस्ट उड़िया फिल्म – हेलो आर्सी
बेस्ट मराठी फिल्म – कच्चा लिंबू
बेस्ट गुजराती फिल्म – दह..
बेस्ट असम फिल्म – इशू
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड – अब्बास अली मोगुल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए आर रहमान (‘कात्रु वेलियिदाई’ के लिए)
बेस्ट लिरिक्स – जे एम प्रहलाद
बेस्ट कोरियोग्राफर – गणेश आचार्य (‘गोरी तू लठ्ठ मार…’ गाने के लिए)
बेस्ट जूरी अवार्ड – नगर कीर्तन
बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट – राम रज्जक (नगर कीर्तन)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – संतोष रमन (टेक ऑफ)
बेस्ट स्क्रीन प्ले –
* स्क्रीनप्ले राइटर (ओरिजनल) – संजीव पजहूर (तोंडीमुथलम दृक्शयम)
* स्क्रीनप्ले राइटर (एडाप्टेड) – जयराज (भयानकम)
* डायलॉग्स – संबित मोहंते (हेलो अर्सी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – ‘भयानकम’
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शशा तिरुपति (‘कात्रु वेलियिदाई’ गाने के लिए)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – बनिता दास (विलेज रॉकस्टार्स)