0

रॉस टेलर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 300 कैच लपकने वाले 6 वें खिलाड़ी बने

Share

न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर रॉस टेलर शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के छठवें खिलाड़ी बन गए.वह स्टीफन फ्लेमिंग के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी हैं.

रॉस टेलर से पहले स्टीफन फ्लेंमिंग(306), राहुल द्रविड़(334), जैक कैलिस( 338),रिकी पॉन्टिंग(364), महेला जयवर्धने( 440) ये कारनामा कर चुके हैं. टेलर ने करियर के 85वें टेस्ट की 159 वीं पारी में 126वां टेस्ट कैच लपका.इसके अलावा वो 204वनडे की 200पारियों में 130 कैच लपक चुके हैं.वहीं 81 अंतरराष्ट्रीय टी-20 में वो एबी डिविलियर्स के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा 44 कैच लपक चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 210 कैच लपकने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है. वहीं वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने 218 कैच के साथ सबसे आगे हैं.

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कैच लपकने वाले खिलाड़ी
 

खिलाड़ी    टी-20     वनडे     टेस्ट    कुल
माहेला जयवर्द्धने     17     205    218   440
रिकी पोंटिंग      8    196   160   360
जैक कैलिस      7    200   131   338
राहुल द्रविड़      0    210   124   334
स्टीफन फ्लेमिंग      2    171   133   306
रॉस टेलर    44    126   130   300