0

राजस्थान उपचुनाव- तीनों सीट में कांग्रेस आगे

Share

राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आज परिणाम आ रहे हैं. जिस तरह से कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बनाई हुई है. उससे ऐसा लग रहा है, कि पिछले लोकसभा चुनावों में एक भी सीट में खाता नहीं खोल पाने वाली कांग्रेस अब राजस्थान में बहतर स्थिति में है.
पिछले कुछ विधानसभा उपचुनावों और नगरीय निकाय में भारी जीत के बाद अब लोकसभा की दो सीट अलवर और अजमेर में हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है. ताज़ा रुझानों में कांग्रेस दोनों ही सीटों पर भारी बढ़त बनाई हुई है.
ज्ञात होकि पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा था. पर फ़िलहाल स्थिति बदली हुई नज़र आ रही है . अगर यथास्थिति रही तो दोनों ही सीटों पर भाजपा बड़ी हार कि तरफ़ बढ़ रही है.

विधानसभा चुनाव है नज़दीक

यह परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी और कांग्रेस के लिए अच्छी खबर साबित होते नज़र आ रहे हैं. दरअसल इसी वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. न सिर्फ राजस्थान बल्कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होंगे.
चुनावी साल होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां उपचुनावों में बहतर प्रदर्शन करके हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने की हर संभव कोशिश करेंगी.

विधानसभा उपचुनाव परिणाम में भी कांग्रेस आगे

एक विधानसभा सीट में चल रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस आगे चल रही है. मंडलगढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड ने भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा पर बढ़त बनाई हुई है.

देखें सीट वाईज़ स्थिति –

Office of The Chief Electoral Officer, Rajasthan
Constituency Wise Result
Result Declared : 0      Trends :
S.No. Constituency Name Counting
(%)
Leading / Elected Party Votes
Secured
Nearest Rival Party Votes
Secured
Margin Status
1. Ajmer (13) 36.08% Raghu Sharma INC 226832 Ramswaroop Lamba BJP 184247 42585 LEADING
2. Alwar (8) 46.56% Dr. Karan Singh Yadav INC 285538 Dr. Jaswant Singh Yadav BJP 219788 65750 LEADING
Office of The Chief Electoral Officer, Rajasthan
Constituency Result
Constituency Name : Mandalgarh
Leading Nearest Rival Round : 16/21
O.S.N. Candidate Name Party EVM Votes Postal Votes Total Votes
1. VIVEK DHAKAR INC 51870 0 51870
2. SHAKTI SINGH HADA BJP 48967 0 48967
3. ARVIND KUMAR VYAS IND 1566 0 1566
4. KALU LAL MALI IND 1408 0 1408
5. GOPAL MALVIYA IND 27780 0 27780
6. MAHAVEER IND 773 0 773
7. MANGI LAL BHEEL IND 1629 0 1629
8. SEEMA PAREEK IND 1837 0 1837
Rejected Votes 0 0 0
Total 135830 0 135830
NOTA 3560 0 3560