0

राजनीति में सेक्स से संबंधित ख़ुलासे नई बात नही है

Share
Avatar

भाजपा के कुछ नेताओं की पिछले 3 दिनों से रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा हुआ है इसका कारण है एक महिला जिसने नितिन गडकरी,विजय गोयल,मोहन भागवत समेत कई भाजपा नेताओं पर अनेक लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा से संबध रखने वाली बॉबी नाम की यह महिला का पिछले 3 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे यह महिला इन नेताओं को संभाल जाने को कहती है वह भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को इनसे दूर रहने को बोलती है।

इस महिला का दावा है कि इसके पास भाजपा के कई नेताओं के अश्लील मैसेज है व ये सभी नेता नई नई लड़कियों के आदि हैं।


भारतीय राजनीति में ऐसा यह पहला मामला नही है,जब नेताओं के इस प्रकार के कारनामे सामने आए हो पहले भी हम कई ऐसे ही आरोप कई नेताओं पर लगते देख चुके है, सेक्स और नेताओं का संबंध पहले भी चर्चाओं में रहा है। ऐसे ही कुछ चुनिंदा मामले यहाँ है:-

  1. महिपाल मदेरणा- महिपाल मदेरणा राजिस्थान सरकार में मंत्री थे,उनपर भंवरी नाम की महिला नर्स से संबंध बनाने , अपहरण करने व बाद में उसकी हत्या का आरोप लगा। गहलोत सरकार में मंत्री रहे महिपाल को इन आरोपो के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
  2. नारायण दत्त तिवारी- तिवारी आंध्र प्रदेश के गवर्नर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। नारायण दत्त तिवारी का तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से उनका राजनीतिक जीवन पतन की तरफ चल पड़ा।
  3. अमरमणि त्रिपाठी- अमरमणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे है उनका एक महिला कवि मधुमिता शुक्ला के साथ अवैध संबंध था जिसका पता उनकी बीवी को चलने के बाद दोनों ने मिलकर मधुमिता की हत्या कर दी, फिलहाल अमरमणि और उनकी बीवी मधुमणि त्रिपाठी जेल में है।
  4. उमर अब्दुल्ला- जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी ऐसे ही आरोप लग चुके है,उमर पर 2006 में लड़कियों की सप्लाई करने का आरोप लगाया था।
  5. पी.के कुन्हालिकुट्टी – केरल सरकार में मंत्री रहे कुन्हालिकुट्टी पर आइस क्रीम पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। मंत्री जी पर लड़कियों को खरीदने व बेचने व अवैध संबंधों के भी आरोप लगे।
  6. अभिषेक मनु सिंघवी- अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक है,  सिंघवी का सेक्स वीडियो उन्ही के ड्राइवर द्वारा बनाया व मीडिया को दिया गया। सिंघवी का सुप्रीम कोर्ट के चैम्बर में महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाया गया जिसके खिलाफ सिंघवी ने  कोर्ट जाकर वीडियो पर रोक लगवाई,फिलहाल सिंघवी कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट है।
  7. संदीप कुमार- संदीप कुमार दिल्ली की आप सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री रहे है ,एक महिला के साथ उनका सेक्स वीडियो आमने आने के बाद उनको मंत्री पद से हटा दिया गया था।
  8. गोपाल कांडा- गोपाल कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री रहे थे गोपाल के संबध गीतिका शर्मा नाम की एक एयरहोस्टेस से थे जिसको गोपाल ने संबंध बनाने के लिए बेहद दबाव बनाया। गीतिका की हत्या गोपाल व उनकी दूसरी महिला प्रेमी अंकिता ने कर दी थी।फिलहाल दिनों जेल में है।
  9. संजय जोशी-संजय आरएसएस प्रचारक व भाजपा के महासचिव रहे है 2005 में संजय का सेक्स वीडियो सामने आया जिसके बाद उनका 6 साल के राजनीतिक वनवास पर जाना पड़ा, 2012 में जोशी को भाजपा वापस बुलाया गया व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया।मन जाता है कि जोशी की इस वीडियो के पीछे नरेंद्र मोदी का हाथ था।
  10. बाबुलाल नगर-  बाबूलाल नगर राजिस्थान सरकार में मंत्री रहे।  नागर पर 2013 में रेप के आरोप लगाए गए जिसके बाद उन्होंने नैतिकता के आधार पर  पद से इस्तीफा दे दिया था।