हॉकी में 41 साल बाद ओलंपिक मेडल भारत आया है

Share
Ankit Swetav

2021 ओलंपिक खेलों में भारत के थोड़े सुस्ती भरे प्रदर्शन से लोग निराश थे। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में भारत 66वें स्थान पर अपनी जगह बना पाया है। तीन दिन बाकी है ओलंपिक खत्म होने में और भारत को एक भी स्वर्ण पदक हाथ नहीं लग पाया है।

मगर इस दौरान 5 अगस्त को भारत ने जर्मनी को Men’s Hockey Category में 5-4 से हराकर एक इतिहास रच दिया। भारत ने इस category में 41 वर्षों बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस मैच को जीतने के बाद अब भारत के खाते में कुल एक silver मेडल और तीन bronze मेडल है।

ओलंपिक खेलों में hockey के लिए भारत का तीसरा ब्रॉन्ज मेडल

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का यह तीसरा bronze मेडल है जो hockey के नाम है। इससे पहले 1968 Mexico ओलंपिक और 1972 Munich ओलंपिक में भारत ने hockey में bronze मेडल हासिल किया था।

इस बार भारत ने जर्मनी जैसी मजबूत hockey टीम को 5-4 के बहुत छोटे अंतर से मात दी। भारत ने साबित कर दिया कि hockey उसकी अपनी राष्ट्रीय खेल है और इसमें और कोई बेहतर नहीं हो सकता है।

3-1 के अंतर को 4-5 तक पहुंचा दिया।

मैच के शुरुआत में जर्मनी ने अपना पहला गोल कर दिया। पहले हाफ में जर्मनी ने थोड़ी आक्रामक शैली से तीन गोल मारे, जिसके बाद वह 3-1 से आगे चल रहे थे। मगर दूसरे हाफ के शुरू होते ही भारत ने जर्मनी पर पकड़ बना ली।

 

भारत ने जर्मनी के गोल्स को जैसे रोक दिया हो। गोलकीपर श्रीजेश ने गोल पर खड़े रहकर जर्मनी को पूरी हाफ में महज एक गोल का ही मौका दिया। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में कुल 4 गोल किए।

सिमरनजीत सिंह ने किए कुल दो गोल।

भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने अकेले दो गोल किए। उन्होंने ही मैच के 17वें मिनट में पहला गोल करके टीम का खाता खोला। दूसरा गोल 34वें मिनट पर किया। इसके बाद से हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह ने एक – एक गोल करके भारत के खाते में कुल पांच गोल दर्ज कराए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम के जीत के तुरंत बाद ट्वीट करके कहा, “यह पल भारत के हर नागरिक के दिल – दिमाग में हमेशा के लिए छप जाएगा। भारतीय पुरुष hockey टीम को जीत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस जीत से देश के युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी।”

राहुल गांधी ने भी मुबारकबाद दी उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “यह बहुत बड़ा क्षण है भारत के लोगों के लिए। पूरा देश आप लोगों के जीत से गर्व महसूस कर रहा है। Well – deserved victory..”