मोदी कैबिनेट विस्तार, देखें पूरी जानकारी : किसने पाया और किसने खोया

Share
Ankit Swetav

2019 में केंद्र में बीजेपी की जीत और मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनके मौजूदा कैबिनेट में कोई भी बड़ा फेरबदल नहीं किया गया था। कुछ मंत्रियों को रिसफ्ल करके उनके मंत्रालय बदले गए थे। मगर अब क्योंकि देश को एक नए और युवा मंत्रिमंडल की जरूरत थी इसलिए 7 जुलाई को शाम 6:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई मंत्रिमंडल ने शपथ लिया।

प्रधानमंत्री के इस नए मंत्रिमंडल में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। इस बार पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का खास ध्यान रखा गया है। इस कैबिनेट मिनिस्ट्री में कुल 43 नए मंत्री जोड़े गए हैं जिनमें से 15 यूनियन केबिनेट मिनिस्टर्स और 28 स्टेट मिनिस्टर्स हैं। साथ ही इन 43 मंत्रियों में 7 महिला मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ और राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।

कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के यूनियन केबिनेट मिनिस्टर्स ने दिया इस्तीफा

मंत्रिमंडल के पूरे रीशफलिंग से पहले ही कई महत्वपूर्ण एवं बड़े मंत्रालयों के यूनियन केबिनेट मिनिस्टर्स ने अपना इस्तीफा दिया है। जिनमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जूनियर एनवायरनमेंट मिनिस्टर बाबुल सुप्रियो, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, लॉ एवं आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण और हेवी इंडस्ट्रीज मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, श्रम एवं कृषि मंत्री संतोष गंगवार, महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी, रसायन एवं खाद मंत्री सदानंद गोड्डा, राज्य शिक्षा मंत्री संजय धोत्री, राज्य जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया, राज्य पशुपालन मंत्री प्रताप सारंगी और थावर चंद्र गहलौत (कर्नाटक के राज्यपाल) शामिल थे।

कुल 12 महत्वपूर्ण मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को सरकार द्वारा इस्तीफा लेने को कहा गया था क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर को उन्होंने सही तरीके से हैंडल नहीं किया।

सबसे अधिक यूपी से 07 और पंजाब हरियाणा से एक भी मंत्री नहीं

देश के कुल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 18 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश से मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों का चयन किया गया है। इनमें कुल 43 मंत्री हैं जिनमें से मैक्सिमम बीजेपी के हैं।

आंध्र प्रदेश

यहां से गंगापुरम किशन रेड्डी जो राज्य गृह मंत्रालय में मंत्री हैं, मंत्रिमंडल में चुने गए हैं और शपथ लिया है। यह बीजेपी के महत्वपूर्ण सांसद है।

अरुणाचल प्रदेश

यहां के बीजेपी से यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मंत्रिमंडल की शपथ ली है।

असम

असम से असम लेजिसलेटिव असेंबली के सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ लिया। यह काफी दिनों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं।

बिहार

बिहार से जेडीयू प्रेसिडेंट और नीतीश कुमार के प्रिंसिपल सेक्रेट्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, हाजीपुर से एलजेपी सांसद पशुपति पारस और आरा जिला से निर्दलीय सांसद और भूतपूर्व गृह सचिव राजकुमार सिंह ने मंत्री पद पर शपथ लिया।

दिल्ली

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से नई दिल्ली सांसद और सुप्रीम कोर्ट की वकील मीनाक्षी लेखी ने मंत्री पद की शपथ ली है।

गुजरात

गुजरात से पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज केंद्र राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पंचायती राज कृषि केंद्र राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, सूरत से सांसद दर्शना जारदीश, खेड़ा से सांसद देव सिंह चौहान और सुरेंद्र नगर से सांसद डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई ने शपथ लिया है। यह सभी मंत्री बीजेपी से ही है।

हिमाचल प्रदेश

फाइनेंस एंड कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मंत्रिमंडल के लिए शपथ लिया है। यह पहले से भी मंत्रिमंडल में शामिल थे।

झारखण्ड

कोडरमा जिला से आरजेडी सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रिमंडल के लिए शपथ लिया है।

कर्नाटक

यहां से राज्यसभा सदस्य और एनडीए केरला के वाइस चेयरमैन राजीव चंद्रशेखर, हीरे सांसद और बीजेपी कर्नाटक की वाइस प्रेसिडेंट शोभा कारनदलाजे, चित्रदुर्गा से सांसद ए नारायणस्वामी और बीदार से सांसद भगवंत खुना ने शपथ लिया।

मध्य प्रदेश

टिकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शपथ लिया है। इसमें सिंधिया एक महत्वपूर्ण चेहरा है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के भूत पूर्व सीएम नारायण राणे, भिवंडी थाणे से सांसद कपिल मोरेश्वर पाहिल, राज्यसभा सदस्य डॉ. भगवंत किशनराव कराड और ढिंढोरी से सांसद डॉ. भारती प्रवीण पवार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

मणिपुर

इनर मणिपुर से भाजपा सांसद डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है।

ओडिशा

ओडिशा से राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और मयूरभंज सांसद विश्वेश्वर टुडू मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

राजस्थान

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है।

तमिल नाडु

राज्य के बीजेपी प्रेसिडेंट डॉ. एल मुरूगन मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

त्रिपुरा

त्रिपुरा वेस्ट की सांसद प्रतिमा भौमिक ने मंत्री पद की शपथ ली।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य से सिविल एवियशन मिनिस्टर ऑफ इंडिया हरदीप सिंह पुरी, महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, मिर्जापुर सांसद और भूतपूर्व महिला महिला कल्याण केंद्र मंत्री अपना दल की अनुप्रिया पटेल, आगरा सांसद सत्यपाल सिंह बघेल, जालौन सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर और राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा ने मंत्री पद की सपथ ली है। यूपी से सबसे ज्यादा मंत्री चुने गए हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड से नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट मंत्रिमंडल में चयनित हुए हैं।

वेस्ट बंगाल

यहां से खेरी सांसद अजय कुमार मिश्रा, बांकुड़ा सांसद डॉ. सुभाष सरकार, बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर, अलीपुरदुआर से सांसद जॉन बारला और कूच बेहर सांसद निसिथ प्रमाणिक ने मंत्रिमंडल के लिए सपथ लिया है।

कूचबिहार से सांसद निशीथ प्रमाणिक

 

2022 के चुनावों की है तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी के इस नए मंत्रिमंडल के चयन से यह साफ दिख रहा है की पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी कर रही है। यूपी से सबसे अधिक 07 मंत्री लिए गए हैं।

2022 में ही पंजाब में भी चुनाव होने हैं। मगर क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए वहां से एक भी मंत्री नहीं लिया गया है।