मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 परिणाम – कौन हारा और कौन जीता ?

Share

भोपाल – 10 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद ये तय हो गया कि अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार को कोई खतरा नहीं है। ज्ञात होकी काँग्रेस के 25 विधायकों के इस्तीफ़े और 3 विधायकों की मृत्यु के बाद खाली हुई सीटों में उपचुनाव सम्पन्न हुआ था। जिसमें भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 28 में से 19 सीटों पर जीत का परचम लहराया, वहीं काँग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की ।

इस चुनाव में सांची विधानसभा से डॉ प्रभुराम चौधरी सवाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी रहे वहीं, वहीं सानवेर विधानसभा से तुलसीराम सिलावट ने 53 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। एक और हाई प्रोफाईल सीट सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत ने भी 40 हज़ार से अधिक मतों से जीत हासिल करके जीत का परचम लहराया है।

वहीं दूसरी तरफ़ बसपा से कांग्रेस में आकार सुमावली विधानसभा से काँग्रेस की टिकिट पर चुनाव लड़ने वाले अजब सिंह कुशवाहा ने कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कसाना कंसाना को 10 हज़ार से अधिक मतों से हराया । वहीं डबरा विधानसभा में भाजपा का विवादित चेहरा इमरती देवी अपने समधी और काँग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राजे से लगभग 7 हज़ार मतों से पराजित हुईं। ज्ञात होकि इस चुनाव में कई प्रत्याशियों ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। जिसमें दिमनी विधानसभा से काँग्रेस के प्रत्याशी रवींद्र सिंह तोमर भी शामिल हैं, जिन्होंने लगभग 30 हज़ार मतों से जीत दर्ज की है।

काँग्रेस के छात्र संगठन NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी लगभग 1 हज़ार मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इस चुनाव में मालवा क्षेत्र में काँग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। ग्वालियर चम्बल के बाहर काँग्रेस  सिर्फ़ ब्यावरा और आगर मालवा सीट पर ही जीत हासिल कर पाई है।

देखें किस सीट पर किसने जीत दर्ज की

निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-क्षेत्र सं. बढ़त-प्राप्त अभ्यर्थी बढ़त-प्राप्त दल अनुगामी(पिछड़ता) अभ्यर्थी अनुगामी(पिछड़ता) दल अंतर(मार्जिन) परिणाम स्थिति
सुमावली 5 अजबसिंह कुशवाह
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
एदल सिंह कंषाना
भारतीय जनता पार्टी i
10947 परिणाम घोषित
मुरैना 6 राकेश मावई
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
रघुराज सिंह कंषाना
भारतीय जनता पार्टी i
5751 परिणाम घोषित
दिमनी 7 रविन्द्र सिंह तोमर ‘भिड़ौसा‘
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
गिर्राज डण्डौतिया
भारतीय जनता पार्टी i
26467 परिणाम घोषित
अम्‍बाह 8 कमलेश जाटव
भारतीय जनता पार्टी i
सत्‍य प्रकाश सखवार
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
13892 परिणाम घोषित
मेहगांव 12 ओ.पी.एस. भदौरिया
भारतीय जनता पार्टी i
हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
12036 परिणाम घोषित
गोहद 13 मेवाराम जाटव
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
रणवीर जाटव
भारतीय जनता पार्टी i
11899 परिणाम घोषित
ग्‍वालियर 15 प्रद्युम्न सिंह तोमर
भारतीय जनता पार्टी i
सुनील शर्मा
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
33123 परिणाम घोषित
ग्‍वालियर पूर्व 16 डॉ. सतीश सिकरवार
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया)
भारतीय जनता पार्टी i
8555 परिणाम घोषित
डबरा 19 सुरेश राजे
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
इमरती देवी
भारतीय जनता पार्टी i
7633 परिणाम घोषित
भाण्‍डेर 21 रक्षा संतराम सरौंनियां
भारतीय जनता पार्टी i
फूलसिंह बरैया
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
161 परिणाम घोषित
करेरा 23 प्रागीलाल जाटव
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
जसमंत जाटव छितरी
भारतीय जनता पार्टी i
30641 परिणाम घोषित
पोहरी 24 सुरेश धाकड़ राँठखेडा
भारतीय जनता पार्टी i
केलाश कुशवाह
बहुजन समाज पार्टी i
22496 परिणाम घोषित
बामोरी 28 महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया)
भारतीय जनता पार्टी i
कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
53153 परिणाम घोषित
अशोकनगर 32 जजपाल सिंह “जज्जी”
भारतीय जनता पार्टी i
आशा दोहरे
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
14630 परिणाम घोषित
मुंगावली 34 ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव
भारतीय जनता पार्टी i
कन्हईराम लोधी
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
21469 परिणाम घोषित
सुरखी 37 गोविन्‍द सिंह राजपूत
भारतीय जनता पार्टी i
पारूल साहू केशरी
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
40991 परिणाम घोषित
मलहरा 53 कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी
भारतीय जनता पार्टी i
राम सिया भारती
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
17567 परिणाम घोषित
अनूपपुर 87 बिसाहू लाल सिंह
भारतीय जनता पार्टी i
विश्वनाथ सिंह
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
34864 परिणाम घोषित
सांची (अ.जा.) 142 डॉ. प्रभुराम चौधरी
भारतीय जनता पार्टी i
मदनलाल चौधरी
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
63809 परिणाम घोषित
ब्‍यावरा 161 आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
नारायणसिंह पंवार
भारतीय जनता पार्टी i
12102 परिणाम घोषित
आगर 166 विपिन वानखेडे
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)
भारतीय जनता पार्टी i
1998 परिणाम घोषित
हाटपिपल्‍या 172 मनोज नारायणसिंह चौधरी
भारतीय जनता पार्टी i
कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
13904 परिणाम घोषित
मांधाता 175 नारायण सिेेंंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी i
उत्तमपाल सिंह
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
22129 परिणाम घोषित
नेपानगर 179 सुमित्रादेवी कास्‍डेकर
भारतीय जनता पार्टी i
रामकिशन पटेल
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
26340 परिणाम घोषित
बदनावार 202 राजवर्धनसिंह – श्री प्रेमसिंह दत्तीगांव
भारतीय जनता पार्टी i
कमलसिंह पटेल
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
32133 परिणाम घोषित
सांवेर 211 तुलसीराम सिलावट
भारतीय जनता पार्टी i
प्रेमचंद गुड्डू
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
53264 परिणाम घोषित
सुवासरा 226 डंग हरदीपसिंह
भारतीय जनता पार्टी i
भाई राकेश पाटीदार
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
29440 परिणाम घोषित
जौरा 4 सूबेदार सिंह रजौधा
भारतीय जनता पार्टी i
पंकज उपाध्याय
इंडियन नेशनल काँग्रेस i
13478 परिणाम घोषित