0

हर 4 घंटे बाद एक कर्मचारी घोटाले की चपेट में – RBI

Share

पीएनबी बैंक घोटाले के के बाद एक चौकाने वाला सनसनीखेज मामला सामना आया है. इस का खुलासा RBI ने अपनी रिपोर्ट में खुद किया है कि बैंक के कर्मचारी घोटाले में लिप्त होते हैं.
 
खुलासे में चौंकाने वाली बात यह है कि हर चार घंटे में बैंक का एक कर्मचारी धोखाधड़ी जैसे मामलों में पकड़ा जाता है. रिजर्व बैंक के द्वारा तैयार किए एक डाटा के अनुसार, देश में हर चार घंटे में एक कर्मचारी  को धोखाधड़ी के केस में पकड़ा जाता है और उसे सजा दी जाती है.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, आरबीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 1 जनवरी 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 5200 कर्मचारी को धोखाधड़ी के मामलों में सजा हुई है.
धोखाधड़ी में SBI बैंक के कर्मचारी सबसे ऊपर हैं. 2015 से 2017 के बीच के आंकड़े के अनुसार,SBI के 1538 बैंक कर्मचारियों, इंडियन ओवरसीज बैंक के 449 कर्मचारी, सेंट्रल बैंक के 406 कर्मचारी, यूनियन बैंक के 214 कर्मचारी, PNB के 184 कर्मचारी और 2409 कर्मचारी अन्य बैंक के धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हुए हैं.
RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, “धोखाधड़ी में पकड़े गए इन कर्मचारियों को दोषी घोषित करके उन पर पेनाल्टी भी लगाई गई. साथ ही उन्हें नौकरी से भी निकाला गया.
भारतीय रिजर्व बैंक 2017 से लेकर अभी तक इसका डाटा तैयार करने में लगा हुआ है.
किस बैंक में कितना भ्रष्टाचार जी न्यूज़ पोर्टल के अनुसार 

 बैंक जनवरी-दिसंबर 2015 जनवरी-दिसंबर 2016 जनवरी-मार्च, 2017 कुल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 888 547 103 1538
इंडियन ओवरसीज बैंक 245 160 44 449
सेंट्रल बैंक 248 130 28 406
यूनियन बैंक 125 72 17 214
पीएनबी 115 58 11 184
22 अन्य बैंक 1127 1027 255 2409
कुल 2748 1994 458 5200

कर्मचारियों की वजह से इतना बड़ा नुकसान जी न्यूज़ पोर्टल के अनुसार 

 2013-14 2014-15 2015-16 2016-17 कुल
कितने फ्रॉड हुए 4305 4639 4690 3870 17504
कितने करोड़ का फ्रॉड 10170 19455 18461 17750 66066
कर्मचारी लिप्त पाए गए 501 551 582 450 2084