शाहरूख खान के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Share
Nidhi Arya

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान जिन्हें किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं इसकी वजह उनका नाम ‘साइन लैंग्वेज डिक्शनरी’ में शामिल होना है। पीएम मोदी ने हाल ही में दिव्यांगों की मदद के लिए ‘इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी’ लॉन्च की थी। जिसमें अब शाहरुख खान ने भी एंट्री ले ली है।

काफी समय से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद शाहरुख खान के फैंस के लिए बहुत ही अच्छी खबर है । अभी तक उन्हें विज्ञापनों और सुर्खियों में ही देखा जा रहा था।  कभी वे अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहे, तो कभी अपनी उपलब्धियों को लेकर, लेकिन अब किंग खान का नाम सुर्ख़ियों में फिर से है। वह भी इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी को लेकर, जिसमें किंग खान की भी एंट्री हो गई है। शाहरुख का सिगनेचर स्टेप ही उनकी साइन भाषा का भी मार्क है। शाहरुख खान का नाम भी 10,000 शब्दों में शामिल हो गया है। जहां पर पहले से ही ‘कारपुलिंग’ जैसे नाम है।

‘साइन लैंग्वेज’ का भी व्याकरण होता है –

‘इंडियन साइन लैंग्वेज’ का निर्माण ‘रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर’ ने किया है। इस डिक्शनरी का प्रयोग दिव्यांग लोगों के लिए किया जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते। इसलिए उन लोगों से हाथो , उंगलियों और इशारों से ही बातें की जाती है।

विदेशों में ‘साइन लैंग्वेज डिक्शनरी’ का उपयोग बहुत पहले से ही किया जाता है। हर देश  की अपनी संस्कृति होती है, तो बहुत सारी चीजों का अर्थ भी अलग अलग ही निकलता है। भारत में इस लैंग्वेज को और भी सरल ढंग से बनाया गया है। जिसमें मूक -बधिर लोग आसानी से शब्दकोश में रोजमर्रा के उपयोग के संकेत और उनके अनुरूप अंग्रेजी और हिंदी शब्द शामिल है।

सरकार की अनोखी पहल-

मालूम हो कि इस बार शिक्षक पर्व 5 सितंबर से 17 सितंबर 2021 तक मनाया गया है। इस शुभ मौके पर ही पीएम मोदी ने आईएसएल डिक्शनरी का शुभारंभ किया जिसमें 10,000 शब्दों के संकेत हैं। इस डिक्शनरी की आवश्यकता बहुत पहले से जरूरी थी।  

भारत में मूक-बाधिर व्यक्तियों की संख्या 50 लाख के करीब है और 700 स्कूल ऐसे हैं जहां पर ‘साइन लैंग्वेज’ की ट्रेनिंग दी जाती है। फिलहाल सरकार की कोशिश है कि ‘साइन लैंग्वेज’ से जुड़े स्कूल और ज्यादा खोले जाएं, जिससे मूक-बधिर लोगों को भी रोजगार और शिक्षा में मदद मिले और वह किसी पर भी आश्रित ना रहें।

दिव्यांगों की मदद के लिए 23 सितंबर को इंटरनेशनल  साइन लैंग्वेज डे  के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लांच की थी। जिसमें अब शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। 

ट्रेनिंग सेंटर ने किया वीडियो रिलीज –

अगर कोई शाहरुख खान कहना चाहता है तो उसके  लिए उसे उंगलियों को गन की तरह प्वाॅइंट करना होगा और दिल पर दो बार टैप करना होगा। साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में 10000 शब्द हैं और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक वीडियो भी रिलीज किया है। शाहरुख का सिगनेचर स्टेप ही उनकी साइन भाषा का भी मार्क है।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म-

शाहरुख खान को आखिरी बार ‘जीरो’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। जिसमें लीड रोल में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी। इस फिल्म की असफलता के बाद से शाहरुख खान ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन अब जल्दी ही शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’, में दीपिका पादुकोण  के साथ नजर आएंगे।