क्या सच में लोकप्रिय है योगी और अमित शाह?

Share

भारतीय राजनीति में पिछले 7 सालों में भाजपा काफी लोकप्रिय पार्टी बनकर उभरी है। अटल जी के 2004 में केंद्र से जाने के बाद भाजपा की खोई हुई लोकप्रियता 2014 में मोदी जी के केंद्र में आने से दोबारा वापस आई।

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती गई है। उन्हें पार्टी का स्टार नेता माना जाता है। यही कारण है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी जी ने 542 में से 303 सीटों पर भाजपा की जीत दर्ज करवाई थी।

मगर हाल में हुए एक सर्वे में पाया गया कि इसी लोकप्रिय पार्टी के बहुत से अहम चेहरे लोगों के बीच कम लोकप्रिय हैं। बल्कि अगस्त 2021 तक मोदी जी की लोकप्रियता भी कम होती नजर आई है।

टॉप 11 में भाजपा के सिर्फ दो चेहरे

इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा अगस्त 2021 में किए गए सर्वे में भाजपा के नेताओं की लोकप्रियता कम नजर आ रही हैं। इस सर्वे में टॉप 11 में भाजपा के सिर्फ 2 नेता ही शामिल है। बाकी के 9 नेता गैर भाजपाई हैं।

भाजपा से टॉप 11 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बीस्व सरमा हैं। योगी जी और बिस्वा की लोकप्रियता महज 29% है। बिस्वा शर्मा 6ठें स्थान पर है, जबकि योगी जी 7वें स्थान पर है।

DMK के स्टालिन ने मारी बाजी

इस सर्वे में सबसे अधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री तमिल नाडु के एमके स्टालिन है। यह DMK पार्टी से मुख्यमंत्री है, जिनकी लोकप्रियता 42% है। दूसरे स्थान पर 38% लोकप्रियता के साथ ओडिसा के सीएम नवीन पटनायक है। तीसरे स्थान पर केरल के सीएम विजयन है। चौथे और पांचवें स्थान पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं।

आगे 8वें स्थान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत है। 9वां स्थान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 22% लोकप्रियता के साथ हासिल किया है। 10वें स्थान पर, 19% लोगों की पसंद, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन है और 11वें स्थान पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल है।

मोदी की लोकप्रियता हुई कम

भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता काफी कम हुई है। जहां एक साल पहले, अगस्त 2020 में वह 66% लोगों की पहली पसंद थे, वहीं अगस्त 2021 में महज 24% लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया। बल्कि भाजपा के दूसरे नेताओं की प्रधानमंत्री के रूप में लोकप्रियता पहले से बढ़ी है।

अमित शाह में दिखता है लोगों को अपना अगला प्रधानमंत्री

सर्वे में यह पाया गया है कि लोग भाजपा पार्टी से अमित शाह को अपना अगला प्रधानमंत्री देखना ज्यादा पसंद करते हैं। अगस्त 2020 में महज 4% लोगों को अमित शाह बतौर प्रधानमंत्री पसंद थे। मगर अगस्त 2021 में यह आंकड़ा डबल होकर 8% हो गया है।